सर-ए-दश्त दिल जो सराब था कोई ख़्वाब था

सर-ए-दश्त दिल जो सराब था कोई ख़्वाब था

मिरी ख़्वाहिशों का अज़ाब था कोई ख़्वाब था

तिरी ख़ुशबुओं की तलाश में मिरा राज़-दाँ

वही एक कुंज-ए-गुलाब था कोई ख़्वाब था

वो जो चाँद था सर-ए-आसमाँ कोई याद थी

जो गुलों पे अहद-ए-शबाब था कोई ख़्वाब था

जो न कट सका वो निशान था किसी ज़ख़्म का

जो न मिल सका वो सराब था कोई ख़्वाब था

(1184) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554