ये कैफ़ कैफ़-ए-मोहब्बत है कोई क्या जाने

ये कैफ़ कैफ़-ए-मोहब्बत है कोई क्या जाने

छलक रहे हैं निगाहों में दिल के पैमाने

कहानियों ही पे बुनियाद है हक़ीक़त की

हक़ीक़तों ही से पैदा हुए हैं अफ़्साने

न अब वो आतिश-ए-नमरूद है न शो'ला-ए-तूर

तिरी निगाह को क्या हो गया ख़ुदा जाने

हज़ार तेरी मोहब्बत ने रहनुमाई की

गुज़र सके न मक़ाम-ए-जुनूँ से दीवाने

उन्ही को हासिल-ए-यक-शहर-ए-आरज़ू कहिए

मिरी निगाह में आबाद हैं जो वीराने

तुझे ख़बर भी है इस दौर-ए-ख़स्ता-हाली में

ख़ुद अहल-ए-दिल हैं मज़ाक़-ए-वफ़ा से बेगाने

जुनूँ फ़रेब-ए-ख़िरद है ख़िरद फ़रेब-ए-नज़र

मुझे कहीं का न रक्खा मिरी तमन्ना ने

(711) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ye Kaif Kaif-e-mohabbat Hai Koi Kya Jaane In Hindi By Famous Poet Habeeb Ashar Dehlavi. Ye Kaif Kaif-e-mohabbat Hai Koi Kya Jaane is written by Habeeb Ashar Dehlavi. Complete Poem Ye Kaif Kaif-e-mohabbat Hai Koi Kya Jaane in Hindi by Habeeb Ashar Dehlavi. Download free Ye Kaif Kaif-e-mohabbat Hai Koi Kya Jaane Poem for Youth in PDF. Ye Kaif Kaif-e-mohabbat Hai Koi Kya Jaane is a Poem on Inspiration for young students. Share Ye Kaif Kaif-e-mohabbat Hai Koi Kya Jaane with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.