जुनूँ का मिरे इम्तिहाँ हो रहा है

जुनूँ का मिरे इम्तिहाँ हो रहा है

सुकूँ आज बार-ए-गिराँ हो रहा है

चमकने लगे मेरी नज़रों में ज़र्रे

सितारों का चेहरा धुआँ हो रहा है

गुनाहों से बोझल जबीं की बदौलत

तिरा आस्ताँ आस्ताँ हो रहा है

उधर आसमाँ पर चमकती है बिजली

मुकम्मल इधर आशियाँ हो रहा है

न गिर्दाब ओ तूफ़ाँ न वादे मुख़ालिफ़

मिरा हौसला राएगाँ हो रहा है

तिरा दर्द अब मैं समझने लगा हूँ

मिरा दर्द अब बे-ज़बाँ हो रहा है

ये क्या कम है 'हैरत' मेरी कामयाबी

कि अब तक मिरा इम्तिहाँ हो रहा है

(747) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Junun Ka Mere Imtihan Ho Raha Hai In Hindi By Famous Poet Hairat Gondvi. Junun Ka Mere Imtihan Ho Raha Hai is written by Hairat Gondvi. Complete Poem Junun Ka Mere Imtihan Ho Raha Hai in Hindi by Hairat Gondvi. Download free Junun Ka Mere Imtihan Ho Raha Hai Poem for Youth in PDF. Junun Ka Mere Imtihan Ho Raha Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Junun Ka Mere Imtihan Ho Raha Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.