रख दिया है मिरी दहलीज़ पे पत्थर किस ने

रख दिया है मिरी दहलीज़ पे पत्थर किस ने

और फिर भेजे हैं आसेब के लश्कर किस ने

शजर-ए-तर न यहाँ बर्ग-ए-शनासा कोई

इस क़रीने से सजाया है ये मंज़र किस ने

कश्तियाँ कैसे निकल पाएँगी गीली तह से

पी लिया चंद ही साँसों में समुंदर किस ने

पेशवाई के लिए बिन्त-ए-सबा आई है

पा-शिकस्ता हूँ बनाया है क़द-आवर किस ने

मेरी बस्ती भी हुई शोला-ज़नी में शामिल

ला के छोड़े हैं यहाँ आग के पैकर किस ने

(772) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Rakh Diya Hai Meri Dahliz Pe Patthar Kis Ne In Hindi By Famous Poet Hameed Almas. Rakh Diya Hai Meri Dahliz Pe Patthar Kis Ne is written by Hameed Almas. Complete Poem Rakh Diya Hai Meri Dahliz Pe Patthar Kis Ne in Hindi by Hameed Almas. Download free Rakh Diya Hai Meri Dahliz Pe Patthar Kis Ne Poem for Youth in PDF. Rakh Diya Hai Meri Dahliz Pe Patthar Kis Ne is a Poem on Inspiration for young students. Share Rakh Diya Hai Meri Dahliz Pe Patthar Kis Ne with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.