एक मुद्दत से सर-ए-दोश-ए-हवा हूँ मैं भी
एक मुद्दत से सर-ए-दोश-ए-हवा हूँ मैं भी
इतना शफ़्फ़ाफ़ कि हम-रंग-ए-फ़ज़ा हूँ मैं भी
तू भी वाक़िफ़ मिरी तासीर के महशर से हे
और मिन्नत-कश-ए-अल्ताफ़-ओ-अता हूँ मैं भी
तू मनादिर के सिंघासन पे ब-सद इज़्ज़-ओ-वक़ार
फूल की थाल में लौ देता दिया हूँ मैं भी
तू भी इज़हार-ए-तअ'ल्लुक़ के सबब ढूँडता है
शिद्दत-ए-शौक़ से जोया-ए-रज़ा हूँ मैं भी
हरम-ए-नाज़ की चिलमन से उलझने वाली
दिल-ए-बेताब-ए-मोहब्बत की दुआ हूँ मैं भी
मुश्तरी मेरा भी आएगा ये मैं जानता हूँ
पहले बाज़ार में आने से बिका हूँ मैं भी
हो जो यक-पहलू-ओ-यक-रंग नहीं है तू 'शहाब'
शो'ला-ओ-शबनम-ओ-सीमाब-ओ-सबा हूँ मैं भी
(876) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इफ़्फ़त अब्बास