क़द बढ़ाने के लिए बौनों की बस्ती में चलो

क़द बढ़ाने के लिए बौनों की बस्ती में चलो

ये नहीं मुमकिन तो फिर बच्चों की बस्ती में चलो

सब्र की चादर को ओढ़े ख़्वाब-गाहों में रहो

सच की दुनिया छोड़ कर वादों की बस्ती में चलो

जब भी तन्हाई के हंगामों से दम घुटने लगे

भीड़ में गुम हो के अन-जानों की बस्ती में चलो

डाल रक्खी है ख़िरद-मंदों ने चेहरों पर नक़ाब

इस लिए कहता हूँ दीवानों की बस्ती में चलो

उँगलियों की ज़र्ब से साज़-ए-सुकूँ को तोड़ कर

जब जुनूँ हद से बढ़े, रिश्तों की बस्ती में चलो

इक तुम्हारी ये क़यादत मो'तबर रह जाएगी

हाथ में पत्थर लिए शीशों की बस्ती में चलो

भीड़ से 'आज़म' यहाँ मिलना-मिलाना छोड़ कर

मर्तबा के वास्ते पर्दों की बस्ती में चलो

(892) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Qad BaDhane Ke Liye Baunon Ki Basti Mein Chalo In Hindi By Famous Poet Imam Azam. Qad BaDhane Ke Liye Baunon Ki Basti Mein Chalo is written by Imam Azam. Complete Poem Qad BaDhane Ke Liye Baunon Ki Basti Mein Chalo in Hindi by Imam Azam. Download free Qad BaDhane Ke Liye Baunon Ki Basti Mein Chalo Poem for Youth in PDF. Qad BaDhane Ke Liye Baunon Ki Basti Mein Chalo is a Poem on Inspiration for young students. Share Qad BaDhane Ke Liye Baunon Ki Basti Mein Chalo with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.