नासेह ये नसीहत न सुना मैं नहीं सुनता

नासेह ये नसीहत न सुना मैं नहीं सुनता

बक बक के मिरा मग़्ज़ न खा मैं नहीं सुनता

अहवाल मिरा ध्यान से सुनता था व-लेकिन

कुछ बात जो समझा तो कहा मैं नहीं सुनता

उस बुत ने जो ग़ैरों पे क्या लुत्फ़ तो यारो

मुझ से न कहो बहर-ए-ख़ुदा मैं नहीं सुनता

कुछ ज़िक्र में ज़िक्र अपना मैं लाया तो वो बोला

बस बात को इतना न बढ़ा मैं नहीं सुनता

शिकवा से ही करता जो कोई उस से मिरा ज़िक्र

तू कहता है हर इक का गिला मैं नहीं सुनता

'मेहनत' को है ये ज़ोफ़ कि कुछ अपनी हक़ीक़त

कहता है वो मुझ से तो ज़रा मैं नहीं सुनता

(899) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Naseh Ye Nasihat Na Suna Main Nahin Sunta In Hindi By Famous Poet Mirza Husain Ali Mehnat. Naseh Ye Nasihat Na Suna Main Nahin Sunta is written by Mirza Husain Ali Mehnat. Complete Poem Naseh Ye Nasihat Na Suna Main Nahin Sunta in Hindi by Mirza Husain Ali Mehnat. Download free Naseh Ye Nasihat Na Suna Main Nahin Sunta Poem for Youth in PDF. Naseh Ye Nasihat Na Suna Main Nahin Sunta is a Poem on Inspiration for young students. Share Naseh Ye Nasihat Na Suna Main Nahin Sunta with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.