हम जो पहले कहीं मिले होते

हम जो पहले कहीं मिले होते

और ही अपने सिलसिले होते

फिर हर इक बात ठीक से होती

फिर न उलझन न फ़ासले होते

फिर न तन्हाई रात को डसती

फिर न क़िस्मत से ये गिले होते

फिर न लगता ये शहर इक सहरा

फिर न गुम दिल के क़ाफ़िले होते

फिर ग़ज़ल होती सब ज़बानों पर

फिर किसी के न लब सिले होते

फिर हर इक लम्हा गुनगुना उठता

फिर हर इक सम्त गुल खिले होते

(487) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554