उम्र-ए-अबद का मा-हसल इश्क़ का दौर-ए-ना-तमाम
उम्र-ए-अबद का मा-हसल इश्क़ का दौर-ए-ना-तमाम
हाए वो मस्ती-ए-सहर हाए वो बे-ख़ुदी-ए-शाम
पहले मआल सोच लें हम-सफ़रान-ए-सुस्त-गाम
मेरी सरिश्त में नहीं ख़्वाहिश-ए-मंज़िल-ओ-मक़ाम
ताइर-ए-ख़स्ता-हाल को दाम भी कुंज-ए-आशियाँ
मुर्ग़-ए-चमन-नवर्द को गोशा-ए-आशियाँ भी दाम
अब भी ख़ुदा-परस्त है दैर-ओ-हरम की क़ैद में
हाए-निगाह-ए-ना-रसा हाए-मज़ाक़-ए-ना-तमाम
कैफ़-ए-नज़र की मस्तियाँ अहल-ए-नज़र से पूछिए
जैसे कोई पिला गया बादा-ए-मुश्क-बू के जाम
ख़ूबी-ओ-शान-ए-दिलबरी ग़म्ज़ा-ओ-नाज़ ही नहीं
हुस्न में वो अदा भी है जिस का नहीं है कोई नाम
(915) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554