अर्सा-ए-माह-ओ-साल से गुज़रे
अर्सा-ए-माह-ओ-साल से गुज़रे
रात राह-ए-विसाल से गुज़रे
तुम कि अहद-ए-वफ़ा निभा के 'मीर'
कितने रंज-ओ-मलाल से गुज़रे
आ शब-ए-वस्ल मुख़्तसर है बहुत
कौन शर्त-ए-सवाल से गुज़रे
क्या बताएँ कि तेरे कूचे से
किस हुनर किस कमाल से गुज़रे
कौन था वो कि जिस की चाहत में
ख़्वाब बन कर ख़याल से गुज़रे
दश्त-ए-वहशत से तेरे दीवाने
कैसे जाह-ओ-जलाल से गुज़रे
गर्दिश-ए-वक़्त थम गई 'आदिल'
तुम जो शहर-ए-मिसाल से गुज़रे
(757) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554