वीराँ वीराँ बाम-ओ-दर मैं और मिरी तन्हाई

वीराँ वीराँ बाम-ओ-दर मैं और मिरी तन्हाई

तारीकी में डूबा घर मैं और मिरी तन्हाई

उस के क़द की ख़ाल-ओ-ख़द की सूरत की सीरत की

बातें करते हैं शब भर मैं और मिरी तन्हाई

जाने किस दिन वो आ जाए बाँटे प्यार असासे

दरवाज़ा कश्कोल नज़र मैं और मिरी तन्हाई

हिज्र-रुतों के ख़ामोशी के दिल की बेताबी के

हैं इक मुद्दत से ख़ूगर मैं और मिरी तन्हाई

दर्द समुंदर में 'अरशद' थीं शिद्दत-ए-ग़म की लहरें

डूब रहे थे बीच भँवर मैं और मिरी तन्हाई

(737) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554