नुमू-पज़ीर हूँ हर दम कि मुझ में दम है अभी

नुमू-पज़ीर हूँ हर दम कि मुझ में दम है अभी

मिरा मक़ाम है जो भी वो मुझ से कम है अभी

तराश और भी अपने तसव्वुर-ए-रब को

तिरे ख़ुदा से तो बेहतर मिरा सनम है अभी

नहीं है ग़ैर की तस्बीह का कोई इम्काँ

मिरे लबों पे तो ज़िक्र-ए-मनम मनम है अभी

'तुराब' पर कहाँ होता है ये ख़ुदा का ख़ला

मिरे वजूद के अंदर कहीं अदम है अभी

(773) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554