ज़िंदगी कैसे लगी दीवार से

ज़िंदगी कैसे लगी दीवार से

पूछना भी क्या किसी दीवार से

बस मुझे सर फोड़ने का शौक़ था

बात थी दीवार की दीवार से

टूटते दिल की कहानी भी कही

या'नी फिर टूटी हुई दीवार से

आओ हम दीवार-ए-गिर्या का पता

पूछ लेते हैं किसी दीवार से

जो रुकावट थी हमारी राह की

रास्ता निकला उसी दीवार से

दस्तकों से दर थे ऐसे बे-नियाज़

लग गईं आँखें मिरी दीवार से

इस तरफ़ सूरज निकल आया है क्या

आ रही है रौशनी दीवार से

(747) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Zindagi Kaise Lagi Diwar Se In Hindi By Famous Poet Azhar Abbas. Zindagi Kaise Lagi Diwar Se is written by Azhar Abbas. Complete Poem Zindagi Kaise Lagi Diwar Se in Hindi by Azhar Abbas. Download free Zindagi Kaise Lagi Diwar Se Poem for Youth in PDF. Zindagi Kaise Lagi Diwar Se is a Poem on Inspiration for young students. Share Zindagi Kaise Lagi Diwar Se with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.