इन की ठोकर में शरारत होगी

इन की ठोकर में शरारत होगी

फ़ित्ने उट्ठेंगे क़यामत होगी

कज-अदाई की तलाफ़ी क्यूँ हो

मेहरबानी तो मुसीबत होगी

मेरी फ़ुर्सत का ठिकाना क्या है

आप को भी कभी फ़ुर्सत होगी

वो न होंगे तो न होगा कुछ भी

देखने के लिए जन्नत होगी

क्या ख़बर थी दम-ए-रुख़्सत ये 'अज़ीज़'

शुक्र के बदले शिकायत होगी

(711) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Inki Thokar Mein Shararat Hogi In Hindi By Famous Poet Aziz Hyderabadi. Inki Thokar Mein Shararat Hogi is written by Aziz Hyderabadi. Complete Poem Inki Thokar Mein Shararat Hogi in Hindi by Aziz Hyderabadi. Download free Inki Thokar Mein Shararat Hogi Poem for Youth in PDF. Inki Thokar Mein Shararat Hogi is a Poem on Inspiration for young students. Share Inki Thokar Mein Shararat Hogi with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.