दुआ हमारी कभी बा-असर नहीं होती
दुआ हमारी कभी बा-असर नहीं होती
तुम्हारी हम पे करम की नज़र नहीं होती
मैं क्या बताऊँ तिरे ग़म में क्या गुज़रती है
वो कौन लम्हा है जब आँख तर नहीं होती
इलाज-ए-दर्द-ए-मोहब्बत जो हो तो क्यूँ कर हो
इलाही कोई दवा कारगर नहीं होती
तिरे ख़याल में रहता हूँ मैं जो गुम ऐ दोस्त
मुझे ज़माने की कुछ भी ख़बर नहीं होती
उजाला कैसे नज़र आएगा कहीं तुम को
शब-ए-फ़िराक़ की 'दानिश' सहर नहीं होती
(1099) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
दानिश फ़राही