ज़र्रों का मेहर-ओ-माह से याराना चाहिए

ज़र्रों का मेहर-ओ-माह से याराना चाहिए

बे-नूरियों को नूर से चमकाना चाहिए

ख़्वाबों की नाव और समुंदर का मद्द-ओ-जज़्र

टकरा के पाश पाश उसे हो जाना चाहिए

निश्तर-ज़नी तो शेवा-ए-अर्बाब-ए-फ़न नहीं

इन दिल-जलों को बात ये समझाना चाहिए

हो रक़्स ज़िंदगी के जहन्नम के इर्द-गर्द

परवाना बन के किस लिए जल जाना चाहिए

खोदें पहाड़ और बरामद हो सिर्फ़ घास

मिसरों को इस क़दर भी न उलझाना चाहिए

फ़नकार और फ़न के तक़ाज़ों से ना-बलद

एहसास-ए-कमतरी है तो लड़ जाना चाहिए

नाम-ए-हुसैन ले के हक़ाएक़ से रू-कशी

ऐसों को क़ब्ल-ए-मौत ही मर जाना चाहिए

(1358) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554