ये दिल-कथा है अदाकार तेरे बस में नहीं

ये दिल-कथा है अदाकार तेरे बस में नहीं

मैं ख़ून थूकता किरदार तेरे बस में नहीं

मैं मानता हूँ कि तुझ को भुला नहीं सकता

मुझे भुलाना भी ऐ यार तेरे बस में नहीं

है रोज़ बारगह-ए-दिल में आग पर मातम

ये ग़म मनाना अज़ा-दार तेरे बस में नहीं

मिरे ख़ुदा हो मुझे भी बशारत-ए-बख़्शिश

नहीं कि मुझ सा गुनाहगार तेरे बस में नहीं

मिरी नज़र में हैं उस्लूब-ए-नक़्द-ओ-फ़िक्र-ओ-सुख़न

मिरे वजूद का इंकार तेरे बस में नहीं

(959) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554