कृष्ण

मथुरा कि नगर है आशिक़ी का

दम भरती है आरज़ू इसी का

हर ज़र्रा-ए-सर-ज़मीन-ए-गोकुल

दारा है जमाल-ए-दिलबरी का

बरसाना-ओ-नंद-गाँव में भी

देख आए हैं जल्वा हम किसी का

पैग़ाम-ए-हयात-ए-जावेदाँ था

हर नग़्मा-ए-कृष्ण बाँसुरी का

वो नूर सियाह या कि हसरत

सर-चश्मा फ़रोग़-ए-आगही का

(1306) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554