दिल पे गर चोट न लगती तो न इशरत थी न ग़म

दिल पे गर चोट न लगती तो न इशरत थी न ग़म

साज़ के पर्दे से बाहर न निकलता सरगम

हम को बख़्शा है ज़माने ने जहाँ-भर का अलम

ताब-ए-ख़ुर्शीद से छलनी हुआ क़ल्ब-ए-शबनम

अब ये हालत है कि वो ख़ुद हुए माइल-ब-करम

आज याद आए बहुत हम को ज़माने के सितम

ख़ाक-ए-परवाना दम-ए-सुब्ह उड़ी जाती है

खुल न जाए कहीं महफ़िल के चराग़ों का भरम

जैसे ऊषा की लरज़ती हुई पहली आहट

यूँ तबस्सुम तिरे होंटों पे है दरहम-बरहम

ख़ालिक़-ए-जूद-ओ-सख़ा ये तो बड़ी बात न थी

तेरी दुनिया में तबस्सुम को तरसते रहे हम

(531) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554