ये तो नहीं कि बादिया-पैमा न आएगा

ये तो नहीं कि बादिया-पैमा न आएगा

ऐ दश्त-ए-आरज़ू कोई हम सा न आएगा

चलना नसीब-ए-ज़ीस्त है यूँ ही चले चलो

इस रास्ते में शहर-ए-तमन्ना न आएगा

राह-ए-वफ़ा में क़तरा-ए-शबनम भी है बहुत

जिस से बुझेगी प्यास वो दरिया न आएगा

ख़ुद हो सके तो अपने अंधेरे उजाल लो

अब कोई साहब-ए-यद-ए-बैज़ा न आएगा

ऐ अहल-ए-दिल ख़मोश कि ये जा-ए-सब्र है

दुख तो यूँही रहेंगे मसीहा न आएगा

गाहे वुफ़ूर-ए-शौक़ तो गाहे हुजूम-ए-यास

सब कुछ तो आएगा हमें जीना न आएगा

बैठे रहें 'सहर' यूँही दीवार ओ दर लिए

अपना जिसे कहें कोई ऐसा न आएगा

(820) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554