न आसमाँ की कहानी न वाँ का क़िस्सा लिख

न आसमाँ की कहानी न वाँ का क़िस्सा लिख

उठा दवात ओ क़लम आदमी का चेहरा लिख

हज़ार शोर समेटे हुए है मेरा वजूद

मिरे वजूद के सहरा को चश्म-ए-दरिया लिख

बिना-ए-मौसम-ए-ग़म-हा-ए-ज़ात है दुनिया

इसे तू रश्क-ए-इरम लिख कि शाख़-ए-तूबा लिख

वो नूर फैला वो फूटी कोई किरन ताज़ा

तमाम उम्र अंधेरा ही था न ऐसा लिख

जो मौत पी गया इक जाम-ए-अम्बगीं की तरह

उसे तू मौत की मंज़िल का इक मसीहा लिख

वो अजनबी तो ज़रा अजनबी नहीं लगता

उसे तो ग़ैर न कह कोई है वो अपना लिख

बिछड़ गया है तो क्या साथ भी तो था बरसों

'ज़हीर' रूह ओ बदन का उसे तू रिश्ता लिख

(717) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Na Aasman Ki Kahani Na Wan Ka Qissa Likh In Hindi By Famous Poet Ali Zaheer Lakhnavi. Na Aasman Ki Kahani Na Wan Ka Qissa Likh is written by Ali Zaheer Lakhnavi. Complete Poem Na Aasman Ki Kahani Na Wan Ka Qissa Likh in Hindi by Ali Zaheer Lakhnavi. Download free Na Aasman Ki Kahani Na Wan Ka Qissa Likh Poem for Youth in PDF. Na Aasman Ki Kahani Na Wan Ka Qissa Likh is a Poem on Inspiration for young students. Share Na Aasman Ki Kahani Na Wan Ka Qissa Likh with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.