ख़ुद-परस्ती से इश्क़ हो गया है
ख़ुद-परस्ती से इश्क़ हो गया है
अपनी हस्ती से इश्क़ हो गया है
जब से देखा है इस फ़क़ीरनी को
फ़ाक़ा-मस्ती से इश्क़ हो गया है
एक दरवेश को तिरी ख़ातिर
सारी बस्ती से इश्क़ हो गया है
ख़ुद तराशा है जब से बुत अपना
बुत-परस्ती से इश्क़ हो गया है
ये फ़लक-ज़ाद की कहानी है
इस को पस्ती से इश्क़ हो गया है
(5075) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554