रवाँ है क़ाफ़िला-ए-जुस्तुजू किधर मेरा
रवाँ है क़ाफ़िला-ए-जुस्तुजू किधर मेरा
कोई समझ न सका मक़्सद-ए-सफ़र मेरा
सुकून-ए-रूह मिला हल्क़ा-ए-रसन में मुझे
वगरना बार-ए-गराँ था बदन पे सर मेरा
मैं अपने हाथ के छाले दिखाता फिरता हूँ
दिलाए कोई मुझे हिस्सा-ए-समर मेरा
हर इक शजर है मिरा यूँ तो सारे जंगल में
अजब सितम है नहीं साया-ए-शजर मेरा
कहो ये अब्र से क्या फ़ाएदा बरसने का
कि अब तो जल भी चुका है तमाम घर मेरा
इसी लिए मिरी मंज़िल न मिल सकी मुझ को
कि मेरे साथ इक रहज़न था हम-सफ़र मेरा
(1066) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
असद जाफ़री