जीने का न कुछ होश न मरने की ख़बर है

जीने का न कुछ होश न मरने की ख़बर है

ऐ शोबदा-पर्दाज़ ये क्या तर्ज़-ए-नज़र है

सीने में यहाँ दिल है न पहलू में जिगर है

अब कौन है जो तिश्ना-ए-पैकान-ए-नज़र है

है ताबिश-ए-अनवार से आलम तह-ओ-बाला

जल्वा वो अभी तक तह-ए-दामान-ए-नज़र है

कुछ मिलते हैं अब पुख़्तगी-ए-इश्क़ के आसार

नालों में रसाई है न आहों में असर है

ज़र्रों को यहाँ चैन न अज्राम-ए-फ़लक को

ये क़ाफ़िला बे-ताब कहाँ गर्म-ए-सफ़र है

ख़ामोश ये हैरत-कदा-ए-दहर है 'असग़र'

जो कुछ नज़र आता है वो सब तर्ज़-ए-नज़र है

(1707) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jine Ka Na Kuchh Hosh Na Marne Ki KHabar Hai In Hindi By Famous Poet Asghar Gondvi. Jine Ka Na Kuchh Hosh Na Marne Ki KHabar Hai is written by Asghar Gondvi. Complete Poem Jine Ka Na Kuchh Hosh Na Marne Ki KHabar Hai in Hindi by Asghar Gondvi. Download free Jine Ka Na Kuchh Hosh Na Marne Ki KHabar Hai Poem for Youth in PDF. Jine Ka Na Kuchh Hosh Na Marne Ki KHabar Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Jine Ka Na Kuchh Hosh Na Marne Ki KHabar Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.