हम से यूँ बे-रुख़ी से मिलते हैं

हम से यूँ बे-रुख़ी से मिलते हैं

जिस तरह हर किसी से मिलते हैं

लब तिरे पंखुड़ी से मिलते हैं

बोल इक रागनी से मिलते हैं

ये शहर पत्थरों का जंगल है

आश्ना अजनबी से मिलते हैं

जिन का मक़्सद फ़रेब होता है

वो बड़ी सादगी से मिलते हैं

मौत आएगी उस से मिल लेंगे

अब चलो ज़िंदगी से मिलते हैं

जब से बैठे हैं दिल लगा के 'चमन'

आज कल कम किसी से मिलते हैं

(753) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Humse Yun Be-ruKHi Se Milte Hain In Hindi By Famous Poet Chaman Lal Chaman. Humse Yun Be-ruKHi Se Milte Hain is written by Chaman Lal Chaman. Complete Poem Humse Yun Be-ruKHi Se Milte Hain in Hindi by Chaman Lal Chaman. Download free Humse Yun Be-ruKHi Se Milte Hain Poem for Youth in PDF. Humse Yun Be-ruKHi Se Milte Hain is a Poem on Inspiration for young students. Share Humse Yun Be-ruKHi Se Milte Hain with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.