बला से बर्क़ ने फूँका जो आशियाने को

बला से बर्क़ ने फूँका जो आशियाने को

चमन में क्या है पता चल गया ज़माने को

किसी का दर जो मिला तो किसी के हो के रहे

किसी के वास्ते ठुकरा दिया ज़माने को

उरूस-ए-ज़ीस्त उन्हीं को गले लगाती है

जो दार पर भी सुनाते हैं हक़ ज़माने को

ख़ुलूस-ए-दिल न हो शामिल तो बंदगी क्या है

ज़माना खेल समझता है सर झुकाने को

उभर रही थी जहाँ से हयात-ए-नौ की किरन

बुला रहा था उसी सम्त मैं ज़माने को

बदल सको तो बदल दो हयात के तेवर

लब-ए-हयात तरसते हैं मुस्कुराने को

उठाऊँ बर्क़ के एहसान किस लिए 'फ़ैज़ी'

मैं ख़ुद ही आग लगा दूँ न आशियाने को

(695) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Bala Se Barq Ne Phunka Jo Aashiyane Ko In Hindi By Famous Poet Faizi Nizam Puri. Bala Se Barq Ne Phunka Jo Aashiyane Ko is written by Faizi Nizam Puri. Complete Poem Bala Se Barq Ne Phunka Jo Aashiyane Ko in Hindi by Faizi Nizam Puri. Download free Bala Se Barq Ne Phunka Jo Aashiyane Ko Poem for Youth in PDF. Bala Se Barq Ne Phunka Jo Aashiyane Ko is a Poem on Inspiration for young students. Share Bala Se Barq Ne Phunka Jo Aashiyane Ko with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.