निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़्ताबी

निकला जो चिलमनों से वो चेहरा आफ़्ताबी

इक आन में उफ़ुक़ का आँचल हुआ गुलाबी

रुख़ से नक़ाब उन के सरका हुआ है कुछ कुछ

दीवाना कर न डाले ये नीम-बे-हिजाबी

सौ जाम का नशा है साक़ी तिरी नज़र में

कहते हैं बादा-कश भी मुझ को तिरा शराबी

बेकार लग रही हैं दुनिया की सब किताबें

देखी है जब से मैं ने सूरत तिरी किताबी

मुरझाए फूल सब हैं कलियों ने सर झुकाए

गुलशन में इक सितम है ये तेरी बे-नक़ाबी

कब चैन से रहा है ये फ़िक्र का परिंदा

'फ़य्याज़' की है फ़ितरत किस दर्जा इज़्तिराबी

(728) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Nikla Jo Chilmanon Se Wo Chehra Aaftabi In Hindi By Famous Poet Fayyaz Farooqi. Nikla Jo Chilmanon Se Wo Chehra Aaftabi is written by Fayyaz Farooqi. Complete Poem Nikla Jo Chilmanon Se Wo Chehra Aaftabi in Hindi by Fayyaz Farooqi. Download free Nikla Jo Chilmanon Se Wo Chehra Aaftabi Poem for Youth in PDF. Nikla Jo Chilmanon Se Wo Chehra Aaftabi is a Poem on Inspiration for young students. Share Nikla Jo Chilmanon Se Wo Chehra Aaftabi with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.