आशिक़ सा बद-नसीब कोई दूसरा न हो

आशिक़ सा बद-नसीब कोई दूसरा न हो

माशूक़ ख़ुद भी चाहे तो उस का भला न हो

है मुद्दआ-ए-इश्क़ ही दुनिया-ए-मुद्दआ

ये मुद्दआ न हो तो कोई मुद्दआ न हो

इबरत का दर्स है मुझे हर सूरत-ए-फ़क़ीर

होता है ये ख़याल कोई बादशाह न हो

पायान-ए-कार मौत ही आई ब-रू-ए-कार

हम को तो वस्ल चाहिए कोई बहाना हो

मेरे अज़ीज़ मुझ को न छोड़ेंगे क़ब्र तक

ऐ जान इंतिज़ार न कर तू रवाना हो

काबे को जा रहा हूँ निगह सू-ए-दैर है

हिर-फिर के देखता हूँ कोई देखता न हो

हाँ ऐ 'हफ़ीज़' छेड़ता जा नग़्मा-ए-हयात

जब तक तिरा रुबाब-ए-सुख़न बे-सदा न हो

(1005) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Aashiq Sa Bad-nasib Koi Dusra Na Ho In Hindi By Famous Poet Hafeez Jalandhari. Aashiq Sa Bad-nasib Koi Dusra Na Ho is written by Hafeez Jalandhari. Complete Poem Aashiq Sa Bad-nasib Koi Dusra Na Ho in Hindi by Hafeez Jalandhari. Download free Aashiq Sa Bad-nasib Koi Dusra Na Ho Poem for Youth in PDF. Aashiq Sa Bad-nasib Koi Dusra Na Ho is a Poem on Inspiration for young students. Share Aashiq Sa Bad-nasib Koi Dusra Na Ho with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.