कोई मोनिस नहीं मेरा कोई ग़म-ख़्वार नहीं

कोई मोनिस नहीं मेरा कोई ग़म-ख़्वार नहीं

क्या मैं इतनी सी मुरव्वत का भी हक़दार नहीं

मेरे ही दम से जिन्हें अज़्मत-ए-किरदार मिली

वही कहते हैं कि मैं साहब-ए-किरदार नहीं

एहतिमाम-ए-रसन-ओ-दार है अब किस के लिए

मैं ख़तावार नहीं आप ख़तावार नहीं

मुंसिफ़-ए-शहर को दे कौन सवालों के जवाब

अब किसी शख़्स में भी जुरअत-ए-गुफ़्तार नहीं

सिलसिला ऊँचे मकानों का है ता-हद्द-ए-नज़र

शहर में फिर भी कहीं साया-ए-दीवार नहीं

क़ाफ़िले वाले कहाँ पाएँगे मंज़िल का निशाँ

जज़्बा-ए-शौक़ नहीं गर्मी-ए-रफ़्तार नहीं

क्या फ़क़त दाद है शाइ'र की रियाज़त का सिला

'सोज़' क्या मश्क़-ए-सुख़न काविश-ए-बेकार नहीं

(1190) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Koi Monis Nahin Mera Koi Gham-KHwar Nahin In Hindi By Famous Poet Hira Nand Soz. Koi Monis Nahin Mera Koi Gham-KHwar Nahin is written by Hira Nand Soz. Complete Poem Koi Monis Nahin Mera Koi Gham-KHwar Nahin in Hindi by Hira Nand Soz. Download free Koi Monis Nahin Mera Koi Gham-KHwar Nahin Poem for Youth in PDF. Koi Monis Nahin Mera Koi Gham-KHwar Nahin is a Poem on Inspiration for young students. Share Koi Monis Nahin Mera Koi Gham-KHwar Nahin with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.