जो मेरे बस में है उस से ज़ियादा क्या करना

जो मेरे बस में है उस से ज़ियादा क्या करना

सफ़र तो करना है उस का इरादा क्या करना

बस एक रंग है दिल में किसी के होने से

अब अपने-आप को इस से भी सादा क्या करना

जब अपनी आग ही काफ़ी है मेरे जीने को

तो महर ओ माह से भी इस्तिफ़ादा क्या करना

तिरे लबों के सिवा कुछ नहीं मयस्सर जब

सो फ़िक्र-ए-साग़र-ओ-साक़ी-ओ-बादा क्या करना

तमाम कश्तियाँ साहिल पे हैं अभी ठहरी

अभी से इन को जलाने का वादा क्या करना

(1260) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jo Mere Bas Mein Hai Us Se Ziyaada Kya Karna In Hindi By Famous Poet Zeeshan Sahil. Jo Mere Bas Mein Hai Us Se Ziyaada Kya Karna is written by Zeeshan Sahil. Complete Poem Jo Mere Bas Mein Hai Us Se Ziyaada Kya Karna in Hindi by Zeeshan Sahil. Download free Jo Mere Bas Mein Hai Us Se Ziyaada Kya Karna Poem for Youth in PDF. Jo Mere Bas Mein Hai Us Se Ziyaada Kya Karna is a Poem on Inspiration for young students. Share Jo Mere Bas Mein Hai Us Se Ziyaada Kya Karna with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.