कभी जो रास्ता हमवार करने लगता हूँ

कभी जो रास्ता हमवार करने लगता हूँ

कुछ और भी उसे दुश्वार करने लगता हूँ

मिरे वजूद के अंदर भड़कने लगता है

जब उस चराग़ का इंकार करने लगता हूँ

नज़र में लाता हूँ उस चश्म-ए-नीम-बाज़ को मैं

और अपने आप को बीमार करने लगता हूँ

जहाँ भी कोई ज़रा हँस के बात करता है

मैं अपने ज़ख़्म नुमूदार करने लगता हूँ

वो शोर होता है ख़्वाबों में 'आफ़्ताब' 'हुसैन'

कि ख़ुद को नींद से बेदार करने लगता हूँ

(758) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kabhi Jo Rasta Hamwar Karne Lagta Hun In Hindi By Famous Poet Aftab Hussain. Kabhi Jo Rasta Hamwar Karne Lagta Hun is written by Aftab Hussain. Complete Poem Kabhi Jo Rasta Hamwar Karne Lagta Hun in Hindi by Aftab Hussain. Download free Kabhi Jo Rasta Hamwar Karne Lagta Hun Poem for Youth in PDF. Kabhi Jo Rasta Hamwar Karne Lagta Hun is a Poem on Inspiration for young students. Share Kabhi Jo Rasta Hamwar Karne Lagta Hun with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.