हर बुरे वक़्त के अफ़आ'ल बदल देता है

हर बुरे वक़्त के अफ़आ'ल बदल देता है

इश्क़ दानाओं के अक़वाल बदल देता है

बर्ग-ए-जाँ हैअत-ए-अज्ज़ा का परेशान सा जुज़

देखते देखते अश्काल बदल देता है

वक़्त बेदार मगर है तो तग़य्युर का असीर

जो बदलना हो ब-हर-हाल बदल देता है

इक ज़रा सब्र कि पर्वाज़ का ख़ालिक़ यक-दम

वक़्त आने पे पर-ओ-बाल बदल देता है

कोई मजज़ूब-ए-इलाह जज़्ब-ओ-जुनूँ में आ कर

कुर्रा-ए-अर्ज़ के अब्दाल बदल देता है

हाथ आ जाए अगर नुस्खा-ए-अक़्वाल-ए-'अली'

एक इक क़ौल-ए-मह-ओ-साल बदल देता है

(764) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Har Bure Waqt Ke Afaal Badal Deta Hai In Hindi By Famous Poet Ali Muzammil. Har Bure Waqt Ke Afaal Badal Deta Hai is written by Ali Muzammil. Complete Poem Har Bure Waqt Ke Afaal Badal Deta Hai in Hindi by Ali Muzammil. Download free Har Bure Waqt Ke Afaal Badal Deta Hai Poem for Youth in PDF. Har Bure Waqt Ke Afaal Badal Deta Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Har Bure Waqt Ke Afaal Badal Deta Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.