लाले पड़े हैं जान के जीने का एहतिमाम कर

लाले पड़े हैं जान के जीने का एहतिमाम कर

जिन में हो कैफ़-ए-ज़िंदगी बहर-ए-ख़ुदा वो काम कर

तौर-ए-हयात से उड़ा जज़्बा-ए-ज़ीस्तन की आग

जब कहीं जा के नियत-ए-ज़िंदगी दवाम कर

पहले ये सोच दाम के तोड़ने की सकत भी है

बाद को दिल में ख़्वाहिश-ए-दाना-ए-ज़ेर-ए-दाम कर

तुझ को तिरी ही आँख से देख रही है काएनात

बात ये राज़ की नहीं अपना ख़ुद एहतिराम कर

हैफ़ समझ रहा है तू अपनी झिजक को मोहतसिब

मय-कदा-ए-हयात में शौक़ से मय-ब-जाम कर

नक़्श-नवी नहीं है तू सफ़्हा-ए-रोज़गार पर

मिटने से गर नहीं मफ़र मिट ही के अपना नाम कर

बंदा-ए-ख़्वाहिशात को कहता है कौन अब्द-ए-हुर

चाहिए हुर्रियत अगर दिल को 'अमीं' ग़ुलाम कर

(823) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Lale PaDe Hain Jaan Ke Jine Ka Ehtimam Kar In Hindi By Famous Poet Ameen Hazin. Lale PaDe Hain Jaan Ke Jine Ka Ehtimam Kar is written by Ameen Hazin. Complete Poem Lale PaDe Hain Jaan Ke Jine Ka Ehtimam Kar in Hindi by Ameen Hazin. Download free Lale PaDe Hain Jaan Ke Jine Ka Ehtimam Kar Poem for Youth in PDF. Lale PaDe Hain Jaan Ke Jine Ka Ehtimam Kar is a Poem on Inspiration for young students. Share Lale PaDe Hain Jaan Ke Jine Ka Ehtimam Kar with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.