चढ़ते तूफ़ान को साहिल से गुज़रना था मियाँ
चढ़ते तूफ़ान को साहिल से गुज़रना था मियाँ
रीत के घर को बहर-हाल बिखरना था मियाँ
कब तलक पाँव को तोड़े हुए बैठा रहता
राह-ए-दुश्वार से रह-रव को गुज़रना था मियाँ
इतने मानूस थे सय्याद से जाते न कहीं
क़ैद में पर न परिंदों के कतरना था मियाँ
जब न समझे तो फिर अब छेड़ के पछताना क्या
चश्म-ए-नमनाक में उब्ला हुआ झरना था मियाँ
इश्क़ के गहरे समुंदर में गए क्यूँ 'अनवर'
उथले पानी में अगर डूब के मरना था मियाँ
(806) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर जमाल अनवर