प्यार को पा कर जो महरूमी हुई
प्यार को पा कर जो महरूमी हुई
कुछ हमारे दिल की मजबूरी हुई
दूर से सहमा हुआ बहर-ए-ख़मोश
देखता है ज़िंदगी जलती हुई
है अभी ताबीर की रंगत वही
सूरतें हैं ख़्वाब की बदली हुई
मेरे कमरे में सभी चीज़ें हैं आज
ज़िंदगानी की तरह बिखरी हुई
आज भी यादों के वीराने में दोस्त
तेरी सूरत है ज़रा उभरी हुई
(906) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनवर नदीम