जिस घड़ी तेरे आस्ताँ से गए

जिस घड़ी तेरे आस्ताँ से गए

हम ने जाना कि दो जहाँ से गए

तेरे कूचे में नक़्श-ए-पा की तरह

ऐसे बैठे कि फिर न वाँ से गए

शम्अ की तरह रफ़्ता रफ़्ता हम

ऐसे गुज़रे कि जिस्म ओ जाँ से गए

एक दिन मैं ने यार से ये कहा

अब तो हम ताक़त-ओ-तवाँ से गए

हँस के बोला कि सुन ले ऐ 'आसिफ़'

यही कह कह के लाखों जाँ से गए

(1030) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554