इस अदा से मुझे सलाम किया

इस अदा से मुझे सलाम किया

एक ही आन में ग़ुलाम किया

ले गया नंग-ओ-नाम अब मुझ से

इश्क़ ने आख़िर अपना काम किया

यारो उस गुल-बदन के तईं हम ने

कल सबा से यही पयाम किया

हम से मिलते रहा करो प्यारे

चाह में गरचे अपना नाम किया

क़िस्सा-ए-जाँ-गुदाज़ ऐ 'आसिफ़'

थोड़ी सी बात में तमाम किया

(1020) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554