मिस्ल-ए-बाद-ए-सबा तेरे कूचे में ऐ जान-ए-जाँ आए हैं

मिस्ल-ए-बाद-ए-सबा तेरे कूचे में ऐ जान-ए-जाँ आए हैं

चंद साअत रहेंगे चले जाएँगे सर-गराँ आए हैं

शाम-ए-आज़ुर्दगी के सताए हुए चोट खाए हुए

मेहरबाँ हो के मिल हम बहुत आज ना-शादमाँ आए हैं

इश्क़ करना जो सीखा तो दुनिया बरतने का फ़न आ गया

कारोबार-ए-जुनूँ आ गया है तो कार-ए-जहाँ आए हैं

ज़ख़्म खुलने लगे फिर उभरने लगीं दिल की महरूमियाँ

याद फिर तेरे अंदाज़-ए-दिलदारी-ए-जिस्म-ओ-जाँ आए हैं

दास्तान-ए-शब-ए-हिज्र उन को सुनाने का दिन ये नहीं

महफ़िल-ए-इश्क़ में आज ही तो वो कुछ मेहरबाँ आए हैं

(1601) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554