गो मिरा साथ मिरी अपनी नज़र ने न दिया

गो मिरा साथ मिरी अपनी नज़र ने न दिया

दश्त-ए-तन्हाई में ऐ दिल तुझे डरने न दिया

ज़िंदगी कितना तिरी बात का है पास हमें

तू ने जो ज़ख़्म दिया हम ने वो भरने न दिया

एक वो हैं कि जिन्हें अपनी ख़ुशी ले डूबी

एक हम हैं कि जिन्हें ग़म ने उभरने न दिया

आप जिस रह-गुज़र-ए-दिल से कभी गुज़रे थे

उस पे ता-उम्र किसी को भी गुज़रने न दिया

हम तो हर हाल सँवारा किए हालात 'आज़ाद'

हम को हालात ने हर-चंद सँवरने न दया

(642) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Go Mera Sath Meri Apni Nazar Ne Na Diya In Hindi By Famous Poet Azad Gulati. Go Mera Sath Meri Apni Nazar Ne Na Diya is written by Azad Gulati. Complete Poem Go Mera Sath Meri Apni Nazar Ne Na Diya in Hindi by Azad Gulati. Download free Go Mera Sath Meri Apni Nazar Ne Na Diya Poem for Youth in PDF. Go Mera Sath Meri Apni Nazar Ne Na Diya is a Poem on Inspiration for young students. Share Go Mera Sath Meri Apni Nazar Ne Na Diya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.