जो पी रहा है सदा ख़ून बे-गुनाहों का

जो पी रहा है सदा ख़ून बे-गुनाहों का

वो शख़्स तो है नुमाइंदा कज-कुलाहों का

जिसे भी चाहा सलीब-ए-सितम पे खींच दिया

फ़क़ीह-ए-शहर तो क़ाइल नहीं गवाहों का

हम अहल-ए-दिल हैं सदाक़त हमारा शेवा है

हमें डरा न सकेगा जलाल शाहों का

हर एक क़द्र को रुस्वाइयाँ मिलीं इन से

अजीब सा रहा किरदार-ए-दीं पनाहों का

मिरी ज़मीन को मक़बूज़ा तू ज़मीं न समझ

कि टूटने को है अफ़्सूँ तिरी सिपाहों का

अभी तो अज़्म-ए-सफ़र भी किया न था हम ने

कि जाग उट्ठा हर इक ज़र्रा शाह-राहों का

(714) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jo Pi Raha Hai Sada KHun Be-gunahon Ka In Hindi By Famous Poet Bakhsh Layalpuri. Jo Pi Raha Hai Sada KHun Be-gunahon Ka is written by Bakhsh Layalpuri. Complete Poem Jo Pi Raha Hai Sada KHun Be-gunahon Ka in Hindi by Bakhsh Layalpuri. Download free Jo Pi Raha Hai Sada KHun Be-gunahon Ka Poem for Youth in PDF. Jo Pi Raha Hai Sada KHun Be-gunahon Ka is a Poem on Inspiration for young students. Share Jo Pi Raha Hai Sada KHun Be-gunahon Ka with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.