बर्ग-ए-सदा को लब से उड़े देर हो गई

बर्ग-ए-सदा को लब से उड़े देर हो गई

हम को भी अब तो ख़ाक हुए देर हो गई

अब साहिलों पे किस को सदा दे रहे हो तुम

लम्हों के बादबान खुले देर हो गई

ऐ हुस्न-ए-ख़ुद-परस्त ज़रा सोच तो सही

मेहर-ओ-वफ़ा से तुझ को मिले देर हो गई

तेरा विसाल ख़ैर अब इक वाक़िआ' हुआ

अब अपने-आप से भी मिले देर हो गई

सदियों की रेत ढाँप कर आसूदा हो गए

सर को हमारे तन से कटे देर हो गई

सरसर हो या सबा हो कि हों तेज़ आँधियाँ

हम को फ़सील-ए-शब पे जले देर हो गई

तेरी गली के मोड़ पे पहुँचे थे जल्द हम

पर तेरे घर को आते हुए देर हो गई

इक दौर था 'शनास' सदा थी मिरी बुलंद

और अब तो मेरे होंट सिले देर हो गई

(815) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Barg-e-sada Ko Lab Se UDe Der Ho Gai In Hindi By Famous Poet Faheem Shanas Kazmi. Barg-e-sada Ko Lab Se UDe Der Ho Gai is written by Faheem Shanas Kazmi. Complete Poem Barg-e-sada Ko Lab Se UDe Der Ho Gai in Hindi by Faheem Shanas Kazmi. Download free Barg-e-sada Ko Lab Se UDe Der Ho Gai Poem for Youth in PDF. Barg-e-sada Ko Lab Se UDe Der Ho Gai is a Poem on Inspiration for young students. Share Barg-e-sada Ko Lab Se UDe Der Ho Gai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.