वो न आएगा यहाँ वो नहीं आने वाला

वो न आएगा यहाँ वो नहीं आने वाला

मुझ को तन्हाई का एहसास दिलाने वाला

क्या ख़बर थी कि तरस जाएगा ताबीरों को

अपनी आँखों में तिरे ख़्वाब सजाने वाला

अपनी तदबीर के अंजाम से ना-वाक़िफ़ है

हाल तक़दीर का औरों को बताने वाला

मेरी रग रग में लहू बन के रवाँ हो जैसे

मेरे साए से भी दामन को बचाने वाला

कामयाबी से बहर-हाल ख़ुशी होती है

हँस रहा है मुझे दीवाना बनाने वाला

बज़्म की और है तन्हाई की दुनिया कुछ और

रात भर रोता रहा दिन में हँसाने वाला

हमा-तन गोश बना देता है मुझ को 'फ़ारूक़'

उस की बातों का वो अंदाज़ लुभाने वाला

(805) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Wo Na Aaega Yahan Wo Nahin Aane Wala In Hindi By Famous Poet Farooq Bakshi. Wo Na Aaega Yahan Wo Nahin Aane Wala is written by Farooq Bakshi. Complete Poem Wo Na Aaega Yahan Wo Nahin Aane Wala in Hindi by Farooq Bakshi. Download free Wo Na Aaega Yahan Wo Nahin Aane Wala Poem for Youth in PDF. Wo Na Aaega Yahan Wo Nahin Aane Wala is a Poem on Inspiration for young students. Share Wo Na Aaega Yahan Wo Nahin Aane Wala with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.