शब-ए-विसाल लगाया जो उन को सीने से

शब-ए-विसाल लगाया जो उन को सीने से

तो हँस के बोले अलग बैठिए क़रीने से

सवाब हो कि न हो इस से क्या ग़रज़ ज़ाहिद

मज़ा मिला मुझे तुझ को पिला के पीने से

शब-ए-फ़िराक़ ये एहसान है तसव्वुर का

कि सो रहा हूँ लगा कर किसी को सीने से

फ़लक मिटाएगा मुझ को जो तुम मुकद्दर हो

अदावत उस की बढ़ेगी तुम्हारे कीने से

ग़म-ए-फ़िराक़ में क्या लुत्फ़-ए-ज़िंदगी है 'हफ़ीज़'

हमें तो मौत ही बेहतर है ऐसे जीने से

(718) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Shab-e-visal Lagaya Jo Un Ko Sine Se In Hindi By Famous Poet Hafeez Jaunpuri. Shab-e-visal Lagaya Jo Un Ko Sine Se is written by Hafeez Jaunpuri. Complete Poem Shab-e-visal Lagaya Jo Un Ko Sine Se in Hindi by Hafeez Jaunpuri. Download free Shab-e-visal Lagaya Jo Un Ko Sine Se Poem for Youth in PDF. Shab-e-visal Lagaya Jo Un Ko Sine Se is a Poem on Inspiration for young students. Share Shab-e-visal Lagaya Jo Un Ko Sine Se with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.