हाल-ए-मर्ग-ए-बे-कसी सुन कर असर कोई न हो

हाल-ए-मर्ग-ए-बे-कसी सुन कर असर कोई न हो

सच तो ये है आप सा भी बे-ख़बर कोई न हो

हाए दुश्मन देखें उन के उठते जौबन की बहार

हाए मैं कोई न हूँ मेरी नज़र कोई न हो

इस तमन्ना पर कटे मरते हैं मुश्ताक़ान-ए-क़त्ल

यार पर क़ुर्बान हम से पेशतर कोई न हो

वो क़यामत की घड़ी है तालिब-ए-दीदार पर

जब उठे पर्दा तो पर्दे के उधर कोई न हो

इश्क़ में बे-ताबियाँ होती हैं लेकिन ऐ 'हसन'

जिस क़दर बेचैन तुम हो उस क़दर कोई न हो

(855) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554