ख़्वाब में एक मकाँ देखा था

ख़्वाब में एक मकाँ देखा था

फिर न खिड़की थी न दरवाज़ा था

सूने रस्ते पे सर-ए-शाम कोई

घर की यादों में घिरा बैठा था

लोग कहते हैं कि मुझ सा था कोई

वो जो बच्चों की तरह रोया था

रात थी और कोई साथ न था

चाँद भी दूर खड़ा हँसता था

एक मेला सा लगा था दिल में

मैं अकेला ही फिरा करता था

ऐसा हंगामा न था जंगल में

शहर में आए तो डर लगता था

ग़म के दरिया में तिरी यादों का

इक जज़ीरा सा उभर आया था

कौन आया था मकाँ में 'अल्वी'

किस ने दरवाज़ा अभी खोला था

(500) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

KHwab Mein Ek Makan Dekha Tha In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. KHwab Mein Ek Makan Dekha Tha is written by Mohammad Alvi. Complete Poem KHwab Mein Ek Makan Dekha Tha in Hindi by Mohammad Alvi. Download free KHwab Mein Ek Makan Dekha Tha Poem for Youth in PDF. KHwab Mein Ek Makan Dekha Tha is a Poem on Inspiration for young students. Share KHwab Mein Ek Makan Dekha Tha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.