वो नैरंग-ए-उल्फ़त को क्या जानता है

वो नैरंग-ए-उल्फ़त को क्या जानता है

कि अपने से मुझ को जुदा जानता है

कुछ ऐसी तो दुश्मन में ख़ूबी नहीं है

मगर तू ख़ुदा जाने क्या जानता है

ये मुँह से तो कहता हूँ छोड़ी मोहब्बत

मगर हाल दिल का ख़ुदा जानता है

तुम्हारी शरारत को क्या जाने कोई

ये मैं जानूँ या दिल मिरा जानता है

'ज़हीर' अपने ऐबों को मैं जानता हूँ

ज़माना मुझे पारसा जानता है

(911) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Wo Nairang-e-ulfat Ko Kya Jaanta Hai In Hindi By Famous Poet Zaheer Dehlvi. Wo Nairang-e-ulfat Ko Kya Jaanta Hai is written by Zaheer Dehlvi. Complete Poem Wo Nairang-e-ulfat Ko Kya Jaanta Hai in Hindi by Zaheer Dehlvi. Download free Wo Nairang-e-ulfat Ko Kya Jaanta Hai Poem for Youth in PDF. Wo Nairang-e-ulfat Ko Kya Jaanta Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Wo Nairang-e-ulfat Ko Kya Jaanta Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.