कौन है किस का ये पैग़ाम है क्या अर्ज़ करूँ

कौन है किस का ये पैग़ाम है क्या अर्ज़ करूँ

ज़िंदगी नामा-ए-गुमनाम है क्या अर्ज़ करूँ

दे के वो दावत-ए-नज़्ज़ारा जहाँ फिर न मिला

ये वही जल्वा-गह-ए-आम है क्या अर्ज़ करूँ

ज़िंदगी उस ने बदल कर मिरी रख दी ऐसी

न मुझे चैन न आराम है क्या अर्ज़ करूँ

हसरत-ओ-यास का मस्कन है मिरा ख़ाना-ए-दिल

सूना सूना ये दर-ओ-बाम है क्या अर्ज़ करूँ

आगे पीछे है मिरे एक मसाइब का हुजूम

आज नाकामी बहर-गाम है क्या अर्ज़ करूँ

मेरी क़िस्मत में लिखी तिश्ना-लबी है शायद

उस के हाथों में भरा जाम है क्या अर्ज़ करूँ

जब से वो ख़ाना-बर-अंदाज़ है सरगर्म-ए-अमल

जिस तरफ़ देखिए कोहराम है क्या अर्ज़ करूँ

सुब्ह-ए-उम्मीद कब आएगी न जाने 'बर्क़ी'

मुज़्तरिब दिल ये सर-ए-शाम है क्या अर्ज़ करूँ

(1093) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kaun Hai Kis Ka Ye Paigham Hai Kya Arz Karun In Hindi By Famous Poet Ahmad Ali Barqi Azmi. Kaun Hai Kis Ka Ye Paigham Hai Kya Arz Karun is written by Ahmad Ali Barqi Azmi. Complete Poem Kaun Hai Kis Ka Ye Paigham Hai Kya Arz Karun in Hindi by Ahmad Ali Barqi Azmi. Download free Kaun Hai Kis Ka Ye Paigham Hai Kya Arz Karun Poem for Youth in PDF. Kaun Hai Kis Ka Ye Paigham Hai Kya Arz Karun is a Poem on Inspiration for young students. Share Kaun Hai Kis Ka Ye Paigham Hai Kya Arz Karun with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.