जो भी दरून-ए-दिल है वो बाहर न आएगा

जो भी दरून-ए-दिल है वो बाहर न आएगा

अब आगही का ज़हर ज़बाँ पर न आएगा

अब के बिछड़ के उस को निदामत थी इस क़दर

जी चाहता भी हो तो पलट कर न आएगा

यूँ फिर रहा है काँच का पैकर लिए हुए

ग़ाफ़िल को ये गुमाँ है कि पत्थर न आएगा

फिर बो रहा हूँ आज उन्हीं साहिलों पे फूल

फिर जैसे मौज में ये समुंदर न आएगा

मैं जाँ-ब-लब हूँ तर्क-ए-तअल्लुक़ के ज़हर से

वो मुतमइन कि हर्फ़ तो उस पर न आएगा

(2164) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554