नौहागरों में दीदा-ए-तर भी उसी का था

नौहागरों में दीदा-ए-तर भी उसी का था

मुझ पर ये ज़ुल्म बार-ए-दिगर भी उसी का था

देखा मुझे तो तर्क-ए-तअल्लुक़ के बावजूद

वो मुस्कुरा दिया ये हुनर भी उसी का था

आँखें कुशाद-ओ-बस्त से बदनाम हो गईं

सूरज उसी का ख़्वाब-ए-सहर भी उसी का था

ख़ंजर-दर-आस्तीं ही मिला जब कभी मिला

वो तेग़ खींचता तो ये सर भी उसी का था

निश्तर चुभे हुए थे रग-ए-जाँ के आस-पास

वो चारागर था और मुझे डर भी उसी का था

महफ़िल में कल 'फ़राज़' ही शायद था लब-कुशा

मक़्तल में आज कासा-ए-सर भी उसी का था

(4303) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Nauhagaron Mein Dida-e-tar Bhi Usi Ka Tha In Hindi By Famous Poet Ahmad Faraz. Nauhagaron Mein Dida-e-tar Bhi Usi Ka Tha is written by Ahmad Faraz. Complete Poem Nauhagaron Mein Dida-e-tar Bhi Usi Ka Tha in Hindi by Ahmad Faraz. Download free Nauhagaron Mein Dida-e-tar Bhi Usi Ka Tha Poem for Youth in PDF. Nauhagaron Mein Dida-e-tar Bhi Usi Ka Tha is a Poem on Inspiration for young students. Share Nauhagaron Mein Dida-e-tar Bhi Usi Ka Tha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.