हयात-ए-सोख़्ता-सामाँ इक इस्तिअा'रा-ए-शाम
हयात-ए-सोख़्ता-सामाँ इक इस्तिअा'रा-ए-शाम
चमक चमक के बुझा है कोई सितारा-ए-शाम
किसी को फ़ाएदा-ए-शाम-ए-ख़ुश-ख़िसाल मिला
किसी के हिस्से में लिक्खा गया ख़सारा-ए-शाम
बुझा रहे हैं चराग़-ए-शगुफ़्तगी-ए-बहार
समझ चुके हैं बहुत हम भी ये इशारा-ए-शाम
इसी क़दर है हयात-ओ-अजल के बीच का फ़र्क़
ये एक धूप का दरिया वो इक किनारा-ए-शाम
जुनूँ की बज़्म सजी है इसी के साए में
कि हम तो गिरने नहीं देंगे ये मनारा-ए-शाम
(769) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ऐन ताबिश